Home Breaking news बेहटा चौराहा लालगंज में स्थित दुकानों में लगी आग ,व्यापारियों में मचा...

बेहटा चौराहा लालगंज में स्थित दुकानों में लगी आग ,व्यापारियों में मचा हड़कंप #Bharat1news

बेहटा चौराहा लालगंज में स्थित दुकानों में लगी आग ,व्यापारियों में मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट रायबरेली
भारत वन न्यूज़ अंकित कुमार 7068252575

लालगंज रायबरेली ।गुरुवार को दोपहर बाद 4 बजे के करीब बेहटा चौराहा लालगंज में सड़क के किनारे स्थित दुकानों में अचानक आग लग गई जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए। मौके पर भारी मजमा लग गया। सूचना मिलते ही सीओ महिपाल पाठक और कोतवाल शिव शंकर सिंह सहित फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी दमकल के साथ पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी अन्यथा अग्निकांड से अन्य व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो सकता था। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा और महामंत्री शिवम गुप्ता ने भी पहुंचकर आग बुझाने में हाथ बटाया और प्रशासन से अग्निकांड पीड़ितों को सहायता दिए जाने की मांग की। अग्निकांड की घटना में धन्नीपुर निवासी पवन कुमार उर्फ नीरज पुत्र महावीर सिंह की फास्ट फूड की दुकान जल गई ।धन्नीपुर के ही राजेश बहादुर सिंह पुत्र रामकृष्ण सिंह की पान पुड़िया की दुकान जलकर खाक हो गई ।वहीं पूरे ओरी मजरे महा खेड़ा के जगमोहन पुत्र मेवालाल की जूते चप्पल की दुकान जलकर राख हो गई। दुकानों में लगी आग के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बताते हैं कि दुकानों के पीछे कूड़ा पड़ा हुआ था। उसी में किसी ने जलती हुई सिगरेट या बीड़ी पी कर फेंक दी है और उसी से अग्निकांड की घटना हुई है।

RELATED ARTICLES

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...
- Advertisment -

Most Popular

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0