Home Breaking news बिहार पुलिस भर्ती के लिए बैसवारा के युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग...

बिहार पुलिस भर्ती के लिए बैसवारा के युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग #Bharat1news

बिहार पुलिस भर्ती के लिए बैसवारा के युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

लालगंज (रायबरेली)। बैसवारा जनपद बनाओ अभियान के तहत बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। यह घोषणा बैसवारा जनपद बनाओ अभियान के संरक्षक पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने की। कस्बे के तेजगांव कांप्लेक्स में मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिहार प्रांत में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके बैसवारा क्षेत्र के युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके साथ अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पुलिस भर्ती में बैसवारा क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा सफल हो सके। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता प्रदान करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग दिलाने की योजना है। निःशुल्क कोचिंग के लिए सरेनी, खीरों व लालगंज ब्लाक के 45 अभ्यर्थी तो डलमऊ ब्लॉक से 145 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण भी करा लिया है। पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को सुविधा का लाभ लेने की अपील की। मौजूद अभ्यर्थियों ने पूर्व विधायक की पहल पर उनका आभार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ने पूर्व विधायक की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता वीरेंद्र शुक्ला ने किया। इस मौके पर कोचिंग देने वाले विषय विशेषज्ञों में अतुल बाजपेई, विनय यादव, हरिओम मिश्रा, सभासद राघवेंद्र सूर्यवंशी, अनूप सिंह और कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...
- Advertisment -

Most Popular

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0