Home Amethi प्राथामिक शिक्षक संघ अमेठी द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन के तहत 18 सूत्रीय मांग...

प्राथामिक शिक्षक संघ अमेठी द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन के तहत 18 सूत्रीय मांग #Bharat1news

*प्राथामिक शिक्षक संघ अमेठी द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन के तहत 18 सूत्रीय मांग*…………

========================

अमेठी…..

अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में जिले के सभी शिक्षकों के द्वारा सुबह 11 से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया गया। यह सभी शिक्षक विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में तैनात हैं और इन्होंने अपनी मांगों से संबंधित 18 सूत्रीय ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद अमेठी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की ही तरह शिक्षकों को उपार्जित अवकाश, सेकंड सेटरडे का अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति करते हुए तैनाती करना । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने संबंधी 18 सूत्री मांग पत्र के अनुसार अपनी समस्याओं के निराकरण का अनुरोध किया है। जिला बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि कई बार यह मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई लेकिन इसके निराकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न किए जाने से समूचा शिक्षक संघ नाराज है और आक्रोशित भी है। उन्होंने यह भी बताया कि कई विभागीय अधिकारियों के द्वारा बेसिक शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया है। जिससे बेसिक शिक्षा एवं शिक्षकों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है । शिक्षकों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसीलिए आज जनपद के समस्त शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अपने मांग पत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं किया जाता है तो शिक्षा निदेशालय निशातगंज लखनऊ पर बृहद धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा।

रिपोर्ट ………

कुलदीप सिंह

अमेठी , उत्तर – प्रदेश

मो० नं० –9415919262

RELATED ARTICLES

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...
- Advertisment -

Most Popular

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0