Home Breaking news 73 किलो लड्डू के भोग के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की...

73 किलो लड्डू के भोग के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की किया कामना #Bharat1news

73 किलो लड्डू के भोग के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की किया कामना

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

7068252575

 

 

लालगंज रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 73 किलो लड्डू के भोग के साथ नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गयी। भगवान विश्वकर्मा को समर्पित लड्डू भोग के बाद गरीबों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन भाजपा के विधानसभा मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय ने कहा कि मां भारती के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री का परिश्रम हम कार्यकर्ताओं के लिये अनुकरणीय है। राष्ट्र को ऐसा कर्म योगी जनसेवक न मिला था और आगे न मिलने वाला है। हमें मोदी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए । पूर्व मंत्री ने 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी दिलाया। भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व

में आज हिन्दुस्तान का परचम पूरे विश्व मे लहरा रहा है। नरेन्द्र मोदी जी हम सबके प्रेरणाश्रोत है। पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं से जन जन लाभान्वित हो रहा है। भाजपा नेता हरिशंकर पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की कार्यशैली, समर्पण व सेवाभाव जैसे कार्यों से सीख लेनी चाहिये । भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर हम भाजपा को और अधिक मजबूत कर सकते है। मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला ने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित व उपेक्षित वर्ग का दर्द समझते है। उसी दर्द को देखते हुये मोदी जी ने पक्के मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली ,पानी, किसान सम्मन निधि,आयुष्मान कार्ड गरीबों को उपलब्ध कराया है। कार्यक्रम के अवसर पर सफाई सेवकों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर विधानसभा विस्तारक अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, जगन्नाथ पांडे ,मंडल महामंत्री मनोज अवस्थी, विकेश दुबे,वरिष्ठ नेता रविनन्दन सिंह चौहान, महेश सोनी ,डॉक्टर हिमांशु गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता, ब्रम्हेन्द्र विक्रम सिंह ,चंद्र प्रकाश पांडे, सुनील मिश्रा, अभिषेक शुक्ला,राधेश्याम गुप्ता, अर्पित गुप्ता, शिवम गुप्ता, मंटू वाजपेई, कैलाश बाजपेई,अशोक शुक्ला, मोहम्मद याकूब,नीलेश शुक्ला, राजन अवस्थी,शंकर दयाल बाजपेई ,रिंकू बाजपेई ,राजेश निर्मल ,राजकुमार जायसवाल, बबलू पांडे ,देवी कुमार गुप्ता, संतोष सिंह, अमन वर्मा,अशोक गुप्ता, शिवसागर चौधरी,विमल धानुक आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...
- Advertisment -

Most Popular

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0