Home Breaking news क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन...

क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के अध्यक्ष #Bharat1news

*क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के अध्यक्ष*

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

7068252575

आज राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह ने रायबरेली जनपद की जिलाधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर जी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज को प्राथमिकता के तौर पर देखने को कहा। श्री सिंह ने अवगत कराया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के मेन गेट से अस्पताल तक का मुख्य मार्ग पूर्णतय: क्षतिग्रस्त है। जिसमें मरीजों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं जिनको अस्पताल के अंदर तक पहुंचने में बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। रास्ते के उन गड्ढों की वजह से कई मामलों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव एंबुलेंस के अंदर ही हो गया। दो वर्ष पूर्व शासन के निर्देश पर टाउन एरिया के अंदर आने वाले समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विकास कार्य कराने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा गोद लिया गया था बावजूद इसके दो वर्ष बीतने के उपरान्त भी आज दिनांक तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पर कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। जबकि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में तैनात चिकित्सा अधीक्षक राजेश कुमार के द्वारा भरसक प्रयास किया गया व कई संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित किए ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर आने वाली सड़क बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा सके। बाउंड्री वॉल टूटी होने की वजह से तमाम आवारा जानवर अस्पताल परिसर में आ जाते हैं जिनकी वजह से कई बार कई चिकित्सा कर्मी व मरीज चोटिल भी हो चुके हैं। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने अतिसीघ्र मुख्य मार्ग व बाउंड्री वॉल बनवाने का आश्वासन दिया उस समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे जिलाधिकारी महोदय ने उनसे भी इस विषय पर वार्ता की। उस समय संस्था के जिला अध्यक्ष रायबरेली श्री अशोक कुमार सिंह जिला प्रभारी सौरभ त्रिवेदी जॉच अधिकारी देवेश सिंह चौहान के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...
- Advertisment -

Most Popular

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0