Home Breaking news संपत्ति विवाद को भांजे ने मामी पर झोंका फायर

संपत्ति विवाद को भांजे ने मामी पर झोंका फायर

*बेकिंग न्यूज अजनर जिला महोबा*

*संपत्ति विवाद को भांजे ने मामी पर झोंका फायर*

*कुल्हाड़ी से हमला बोल दंपति को किया घायल*

*गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप*

बेलाताल, जेल से छूटकर आए दबंग ने भूमि विवाद को लेकर उत्पात मचाते हुए बुआ पर फायर झोंक दिया । बचाव करने आए पति के साथ भी मारपीट की। घर में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग करते हुए जमकर उत्पात मचाया। घायल दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया । पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

थाना क्षेत्र के कैथोरा गांव निवासी शिवकली पत्नी श्याम सिंह ने बताया कि उसका भांजा नीरज हिस्सा मिलने पर गांव में रहता है। पूर्व में भी संपत्ति को लेकर विवाद कर चुका है। संपति के विवाद को लेकर सोमवार को भांजे ने घर में घुसकर उत्पात मचाते हुए तोड़ फोड़ की और कुल्हाड़ी से हमला बोलकर घायल कर दिया। विरोध करने पर भांजे ने उसे गोली मार दी जिससे वह घायल हो गई। बचाव करने पर पति श्याम सिंह के साथ भी मारपीट की गई। घायल के बेटा मनोज ने बताया कि वह अपने दोस्त के राघवेंद्र के साथ गया था जहां जानकारी मिलने पर वह लौटकर घर आया तो माता पिता खून से लथपथ मिले। बुआ के बेटा नीरज ने अपने भाई मोहित पिता वीर सिंह के साथ उत्पात मचाते हुए फायरिंग की जिससे वह बाल-बाल बच गया। गोली लगने से मां घायल हो गई। घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार का कहना है कि संपत्ति के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच केआधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच संपति को लेकर विवाद हुआ है। दूसरे पक्ष से भी वर्षा नाम की युवती के घायल होने की जानकारी मिल रही है। दोनों पक्षों ने अभी तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

*रिपोर्ट –शीलू परिहार*

RELATED ARTICLES

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...
- Advertisment -

Most Popular

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0