Home Breaking news कांग्रेसियों ने मनाई पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती

*फ्लैश*

*25/12/24*

*सुल्तानपुर*

*कांग्रेसियों ने मनाई पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती*

*इस युग के आदर्श पुरुष थे पंडित मालवीय : शकील अंसारी*

सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी की अगुवाई में पंडित महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। शहर अध्यक्ष समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि मालवीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एकमात्र नेता थे। जिन्हें चार कार्यकाल के लिए अपने अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। महामना मदन मोहन मालवीय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही, साथ ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे। जिन्हें महामना की सम्मान जनक उपाधि से विभूषित किया गया। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महा मानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिये तैयार करने की थी, जो देश का मस्तक गौरव से ऊंचा कर सकें। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश त्रिपाठी, लाल पदमाकर सिंह, अशोक मिश्रा, विनय त्रिपाठी, अमित सिंह, इंतिजार अहमद, मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, शीतला प्रसाद साहू समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

*सुल्तानपुर से संतोष पाण्डेय की रिपोर्ट!*

RELATED ARTICLES

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...
- Advertisment -

Most Popular

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0