Home Bareilly राष्ट्रभावना और युवा शक्ति का संदेश लेकर निकलेगी वाराणसी–वडनगर बाइक यात्रा

राष्ट्रभावना और युवा शक्ति का संदेश लेकर निकलेगी वाराणसी–वडनगर बाइक यात्रा

*प्रेस विज्ञप्ति*

बरेली – राष्ट्रभावना और युवा शक्ति का संदेश लेकर निकलेगी वाराणसी–वडनगर बाइक यात्रा–

बरेली। युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से वाराणसीवडनगर बाइक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं इस यात्रा के ब्रज क्षेत्र के संयोजक रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने बताया कि 17.09.2026 नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 250 मोटरसाइकिल से 500 युवा वाराणसी से वडनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और इतने ही युवा वडनगर से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। 20 दिन चलने वाली यह यात्रा विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न जनपदों से होते हुए 07.10.2026 को वडनगर की यात्रा वाराणसी पहुँचेगी। और वाराणसी की यात्रा वडनगर पहुँचेगी। यह यात्रा विभिन्न जनपदों में आम जनता से सम्पर्क संवाद, स्वच्छता का संदेश देते हुए अपनी यात्रा पूर्ण करेगी। यह यात्रा मोदी जी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री दायित्व के स्वर्णिम 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का शीर्षक है– जन्मभूमि से कर्मभूमि और कर्मभूमि से जन्मभूमि है। जल जन सेवा के संकल्प को लेकर इस यात्रा में ब्रज क्षेत्र से 25 युवा साथी सम्मिलित हो रहे हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठनात्मक बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम किए जाएंगे।

यात्रा का उद्देश्य

वाराणसी और वडनगर देश की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक चेतना के महत्वपूर्ण केंद्रों में हैं। यह यात्रा इन दोनों प्रेरणास्थलों को जोड़ते हुए युवा शक्ति, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का संदेश देने का प्रयास है।

रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कहा–

“युवा केवल भीड़ नहीं, नेतृत्व है। युवा शक्ति देश के वर्तमान को गति देने और भविष्य को दिशा देने की क्षमता रखती है। वाराणसीवडनगर बाइक यात्रा उसी युवा ऊर्जा को राष्ट्रसेवा और संगठन के संकल्प से जोड़ने का एक प्रयास है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति में संगठन सर्वोपरि है और निरंतर प्रवास, कार्यकर्ताओं से संवाद तथा समाज के बीच सक्रिय उपस्थिति ही संगठन को मजबूत बनाती है। यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

यात्रा के प्रमुख संदेश–

• युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति

• जल बचाना, पर्यावरण बचाना स्वच्छता का संदेश

• निरंतर प्रवास, सक्रिय कार्यकर्ता

• राष्ट्रसेवा और जनसेवा का संकल्प

• युवा नेतृत्व को मजबूत करने का संदेश

RELATED ARTICLES

फर्जी मार्कशीट कांड में अब संपत्ति जब्ती की मांग #Bharat1news

खुसरो कॉलेज के छात्रों ने एसीएम प्रथम को सौंपा ज्ञापन, बोले- कार्रवाई चिन्हित संपत्तियों तक ही सीमित न रहे बरेली। खुसरो कॉलेज में डी.फार्मा की पढ़ाई...

दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार #Bharat1news

दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार   मामला गांव मिलक के ग्राम रामनगर का है यहां के रहने...

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...
- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रभावना और युवा शक्ति का संदेश लेकर निकलेगी वाराणसी–वडनगर बाइक यात्रा

*प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली - राष्ट्रभावना और युवा शक्ति का संदेश लेकर निकलेगी वाराणसी–वडनगर बाइक यात्रा– बरेली। युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, संगठनात्मक गतिविधियों को...

फर्जी मार्कशीट कांड में अब संपत्ति जब्ती की मांग #Bharat1news

खुसरो कॉलेज के छात्रों ने एसीएम प्रथम को सौंपा ज्ञापन, बोले- कार्रवाई चिन्हित संपत्तियों तक ही सीमित न रहे बरेली। खुसरो कॉलेज में डी.फार्मा की पढ़ाई...

दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार #Bharat1news

दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार   मामला गांव मिलक के ग्राम रामनगर का है यहां के रहने...

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0