Home Sports सितंबर-अक्तूबर के बीच यूएई में हो सकते हैं IPL के बाकी बचे...

सितंबर-अक्तूबर के बीच यूएई में हो सकते हैं IPL के बाकी बचे हुए मैच!

इंडियन प्रीमियर लीग फेस 2 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा सकता है। सितंबर और अकतूबर के बीच ये मैच खेला जाएगा। पहले भी बोर्ड इन मैचों के लिए दो ऑप्शंस पर विचार कर रहा था। इनमें इंग्लैंड और यूएई शामिल थे। इसपर बीसीसीआई विचार कर रही है।  हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएई में पहले भी आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए बताया जा रहा है कि बाकी बचे मैच यहां पर कराए जाएंगे।

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 14 सितंबर को समाप्त होगा और बीसीसीआई को टी20 वर्ल्ड कप से पहले 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच एक महीने का समय मिलेगा। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से औपचारिक अनुरोध नहीं किया है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि बीसीसीआई दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट और तीसरे टेस्ट के बीच के अंतर को नौ दिन से घटाकर चार दिन करने के लिए कह सकता है। इससे बीसीसीआई को आईपीएल के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि UAE में पहले भी आईपीएल टूर्नामेंट कराया जा चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट के बचे हुए मैच को यहां पर पूरा करवाने का फैसला किया गया है।  दरअसल, बीसीसीआई की 29 मई स्पेशल जनरल बैठक होने वाली है। इसमें नई जगह और तारीखों की घोषणा होने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

गोंडा ब्रेकिंग न्यूज #Bharat1news

मतदाता जागरूकता (SVEEP) कार्यक्रम के तहत जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा...
- Advertisment -

Most Popular

ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत

लोकेशन - मऊरानीपुर झांसी   रिपोर्ट - प्रिंस राजा परमार   *ट्रैक्टर व वाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत*   *मऊरानीपुर में फिर देखने...

लखनऊ ब्रेकिंग #Bharat1news

आज दिनांक 17अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में नगर निगम की सहायक कम्पनी लायन इनवयो ने हीरालाल बालिका...

प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा

*लोकेशन - प्रयागराज* प्रयागराज में दलित की हत्या पर एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों की संपत्ति पर गरजा* *रिपोर्टर - अंसारुल अंसारी*   * प्रयागराज...

झाँसी ब्रेकिंग

*लोकेशन गरौठा झांसी रिपोर्ट राजेंद्र सिंह बुंदेला*       गरौठा झांसी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0