REPORT AAMIR PATHAN
AHMEDABAD GUJARAT
*अहमदाबाद: बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*
बाल मजदूरी उन्मूलन अभियान के तहत चलाए गए एक रेस्क्यू ऑपरेशन में, अहमदाबाद जिला टास्क फोर्स ने 22 सितंबर 2026 को नेपाल के एक 16 वर्षीय किशोर को सफलतापूर्वक मुक्त कराया।
पुख्ता सूचना के आधार पर अहमदाबाद के शाहपुर सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक चाय की दुकान पर छापा मारा गया, जहाँ यह नाबालिग मजदूर के रूप में काम करता हुआ पाया गया।
रेस्क्यू के बाद, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि द्वारा बच्चे से आवश्यक पूछताछ की गई और नाबालिग बच्चे को गैरकानूनी रूप से काम पर रखने के जुर्म में सरकारी श्रम अधिकारी (GLO) ने चाय की दुकान के मालिक को दंडनीय नोटिस देकर केस दर्ज किया।







