
*ATTEN–NEWS* *ASSIGNMENT DESK AND WEB TEAM*
*PLACE — SULTANPUR*
*DATE — 28/09/26*
*REPORTER– SANTOSH KUMAR PANDEY*
*MOBILE NO –9415046186,9140260811*
*SLUG– *सुल्तानपुर जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,बैरक नंबर-3 के पीछे नीम के पेड़ पर बेडशीट से बनाया फंदा; 31 अगस्त को पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में गिरफ्तार होकर जेल आया था 21 वर्षीय बंदी अमित कुमार उर्फ बड़े यादव!*
*Anchor –* खबर सुल्तानपुर से हैं जहां जिला कारागार सुल्तानपुर में सोमवार की रात एक बंदी द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
*VO-1-* बताते चलें कि मृतक की पहचान बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा मजरे सुबेहा निवासी अमित कुमार उर्फ बड़े यादव (21) के रूप में हुई है। वह 31 अगस्त को सुल्तानपुर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना पुलिस ने उसे अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के मामले में गिरफ्तार किया था।
*16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का था आरोप*
*VO-2-* तो वहीं पुलिस के अनुसार, बीते 29 अगस्त को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अमित कुमार उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर 27 अगस्त को अपने साथ ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।बताया जाता है कि इससे पहले भी 27 अप्रैल को किशोरी की मां ने अमित कुमार के खिलाफ जगदीशपुर थाने में छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उसे जिला कारागार सुल्तानपुर भेजा गया था।
*बैरक नंबर-3 के पीछे नीम के पेड़ पर मिला शव*
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे अमित कुमार ने जिला कारागार में बैरक नंबर-3 के पीछे स्थित नीम के पेड़, जिस पर पेड़ संख्या 403 अंकित बताई जा रही है, पर बेडशीट का फंदा बनाकर कथित तौर पर फांसी लगा ली।
*VO-3-* साथ ही साथ अवगत कराते चले कि घटना की जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद जेल परिसर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की गई। सीढ़ी की मदद से पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।
*पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह*
सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।जिला कारागार के भीतर हुई इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
*सुल्तानपुर से सन्तोष पाण्डेय की रिपोर्ट!*







